September 18, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कड़िया मुंडा से आत्मीय मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम

0
IMG-20260918-WA0059

RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने खूंटी लोकसभा के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कड़िया मुंडा के खूंटी स्थित पैतृक आवास पर स्नेहपूर्ण भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही उनका कुशलक्षेम जाना।

प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि उनका दीर्घ सार्वजनिक जीवन, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, जिलाध्यक्ष आनंद कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…