वरीय अधिवक्ता समाज के पथ प्रदर्शक होते है : डी० भरत कुमार”

0
IMG-20260726-WA0036

वरीय अधिवक्ता बार एवं बेंच के आदर्श होते है : विजय प्रताप सिंह”

“वरीय अधिवक्ता सभी अधिवक्ताओं के गुरु होते है : सुनील कुमार”

“अधिवक्ताओं को आचरण किताब से ज्यादा वरीय अधिवक्ता सिखाते है : ए० के० कश्यप”

“ए० आई० के दौर में वरीय अधिवक्ता का मार्गदर्शन एक अहम भूमिका निभाती हैं : दीपक श्रीवास्तव” 

RANCHI: अधिवक्ता परिषद झारखण्ड हाई कोर्ट इकाई के द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय के सभी नामित (designated) वरीय अधिवक्ताओं का एक सम्मान समारोह राँची के पुंदाग स्थित आई० आई० एम० परिसर में आयोजित की गई जिसमें “न्यायिक प्रणाली में वरीय अधिवक्ताओं की भूमिका” नामक विषय पर चर्चा की गई

इस अवसर पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के महासचिव श्री डी० भरत कुमार मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित थे।

उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि, वरीय अधिवक्ता समाज के एक पथ प्रदर्शक होते है जिनके द्वारा हमें ये सीखने को मिलता है कि न्याय प्रथम होता है , कोई भी पद बाद में आता है।

उनके द्वारा दिया गया हर एक संदेश बार एवं समाज के लिए मार्गदर्शक का काम करता है इसलिए उनके द्वारा केस जीतने से ज्यादा समाज को अच्छा संदेश देना जरूरी है।

वहीं वरीय अधिवक्ता  विजय प्रताप सिंह ने अपने आशीर्वचनों में बेंच (कोर्ट) और बार के बीच के आदर्शवादी संबंधों की चर्चा करते हुए अपने बीते दिनों की सीख वाली घटनाओं का वर्णन किया और यह बतलाया कि वरीय अधिवक्ता वहीं है जो अपने जूनियर, साथी अधिवक्ता एवं कोर्ट का पूर्ण सम्मान करें।

वहीं दूसरी ओर वरीय अधिवक्ता एवं अधिवक्ता परिषद झारखण्ड उच्च न्यायालय इकाई के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार कश्यप ने बतलाया कि हाई कोर्ट में अधिवक्ताओं का दो ही पद होता है।

एक अधिवक्ता और दूसरा वरीय अधिवक्ता जिसमें वरीय अधिवक्ता द्वारा किए गए कार्यों से अधिवक्तागण सीखते है एवं अधिवक्ता और कोर्ट के बीच में एक समन्वय संबंध बनता है,

इसलिए वरीय अधिवक्ता बार और बेंच के बीच की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है जिसकी प्रेरणा से एक सार्थक संबंध बनता है जो कि बाकी सभी अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणादायक होता है।

वहीं अधिवक्ता परिषद झारखण्ड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील कुमार ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि वरीय अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है

जिनसे हमें ज्ञान प्राप्त होता है और जिनसे भी हम ज्ञान प्राप्त करते है, वो हमारे गुरु होते हैं और हम उनके शिष्य, इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए गुरुपूजन अधिवक्ता परिषद का एक विशिष्ट कार्यक्रम है,

उसी के तहत हमने यह वरीय अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया है और भविष्य में करते रहेंगे।

वहीं आई० आई० एम० राँची के निर्देशक दीपक श्रीवास्तव जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि इस आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के दौर में सीनियर एडवोकेट का मार्गदर्शन एक बहुत ही अहम भूमिका निभाती है जिनका लाभ ना सिर्फ अधिवक्ताओं को बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उठाना चाहिए।

वहीं अधिवक्ता परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत विद्यार्थी ने अपने अभिवादन भाषण में उपस्थित सभी वरीय अधिवक्ताओं ,

अधिवक्तागण एवं महिला अधिवक्ता के साथ- साथ मंचासीन अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया एवं अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय महासचिव विजय नाथ कुंवर , उच्च न्यायालय की महिला अधिवक्ता श्रीमती इंदु परासर एवं श्रीमती बक्शी विभा मंचासीन रहें।

कार्यक्रम में झारखण्ड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता  विजय प्रताप सिंह , जय प्रकाश झा , राजीव शर्मा , मंजुल प्रसाद , रामा शंकर प्रसाद सिन्हा , अब्दुल अलाम , अनिल कुमार कश्यप ,  जय प्रकाश , श्रीमती मनी माला पाल , श्री वीरेन पोद्दार ,

राज नंदन सहाय, श्रीमती इन्द्राणी सेन चौधरी,  राजीव सिन्हा, अमर कुमार सिन्हा,  राजेंद्र कृष्णा,  जितेंद्र एस० सिंह , अमित कुमार दास, श्रीमती दर्शना पोद्दार मिश्रा ,  प्रशान्त पल्लव को अधिवक्ता परिषद की ओर से प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) , अंगवस्त्र (शॉल), पुष्प गुच्छ एवं किताब देकर तथा उनके पांव छूकर सम्मानित किया गया।

अधिवक्ता परिषद की ओर से ऊपर वर्णित सभी वरीय अधिवक्ताओं को सम्मानित अखिल भारतीय महासचिव डी० भरत कुमार , क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रशांत विद्यार्थी , महासचिव  विजय नाथ कुंवर , प्रांत संगठन मंत्री श्री राजेंद्र मिश्रा ,

कोषाध्यक्ष  सुनील कुमार , उपाध्यक्ष  प्रभात सिन्हा , मिथिलेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती नीता कृष्णा, सचिव राधाकृष्ण गुप्ता , प्रवीण कुमार पाण्डेय ,

राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज टंडन , मार्गदर्शक प्रशांत कुमार सिंह एवं संतोष पाण्डेय , उच्च न्यायालय महा सचिव श्री पवन पाठक , प्रांत मीडिया प्रभारी सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री रीतेश कुमार बॉबी , कार्यक्रम संयोजक रवि प्रकाश ,

श्रीमती लीना मुखर्जी , श्रीमती साधना कुमार , श्रीमती नीतू सिन्हा, श्रीमती निक्की सिन्हा, श्रीमती रंजना मुखर्जी , श्रीमती किरण सुषमा खोया , भरत कुमार,

अवनीश रंजन मिश्रा , वेंकटेश्वर गोपाल , श्रीमती श्रेष्ठा मेहता , अजय पाठक के द्वारा सभी को सम्मानित किया गया।

पूरे कार्यक्रम का मंच संचालक प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती नीता कृष्णा एवं धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता परिषद उच्च न्यायालय महा सचिव  पवन पाठक के द्वारा किया गया।

पूरे कार्यक्रम के आयोजन में संयोजक  रवि प्रकाश , सह संयोजक अमित सिन्हा , रोमित कुमार ,  मृत्युंजय कुमार , लाल ज्ञान रंजन नाथ शहदेव एवं कई परिषद के अधिवक्ता सह महिला अधिवक्ताओं का पूर्ण सहयोग रहा।

इस अवसर पर प्रख्यात समाज सेवी  राकेश लाल , वरीय अधिवक्ता  गोपाल कृष्ण निताई के अलावा कई वरीय अधिवक्ता एवं गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह जानकारी झारखण्ड अधिवक्ता परिषद के प्रांत मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीतेश कुमार बॉबी के द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…