रिनपास में शुरू हुई विश्वस्तरीय डीटीएमएस सुविधा, मानसिक रोगियों को मिलेगा आधुनिक उपचार

0
IMG-20260617-WA0015

रोटरी क्लब रांची और सीसीएल के सहयोग से लगी मशीन

डीटीएमएस मशीन की स्थापना से मरीजों को राहत मिलेगी: डॉ इरफान अंसारी

RANCHI : रोटरी क्लब ऑफ रांची एवं सीसीएल के सहयोग से रिनपास में मानसिक रोगों के उपचार के लिए प्रोजेक्ट मानस के तहत अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय डीप ट्रांसक्रैनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (डीप टीएमएस) मशीन स्थापित की गई है।

दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में रिनपास में डीटीएमएस मशीन की स्थापना मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

उन्होंने इस पहल के लिए रोटरी क्लब और सीसीएल प्रबंधन का आभार जताया और सीएसआर के माध्यम से स्वास्थ्य और स्थानीय विकास कार्यों में सहयोग बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि झारखंड को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों पर कुछ लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं, लेकिन खामियां वहीं निकाली जाती हैं जहां काम होता है।

पिछले कई वर्षों तक स्वास्थ्य क्षेत्र में अपेक्षित बदलाव नहीं हुए, लेकिन अब जब सरकार सुधार की दिशा में कदम उठा रही है तो आलोचनाएं भी बढ़ रही हैं। मंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों से कहा कि वे आलोचनाओं से विचलित न हों और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहें।

कांके के विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि डीटीएमएस मशीन मानसिक रोगियों के लिए वरदान साबित होगी।

डीटीएमएस मशीन के जरिए मस्तिष्क संबंधी कई समस्याओं का उपचार अधिक प्रभावी और कम समय में किया जा सकेगा। अब तक जिन बीमारियों के लिए लंबे समय तक दवाओं का सहारा लेना पड़ता था, उ

नमें भी इस तकनीक से मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आधुनिक दौर में विभिन्न प्रकार की उन्नत मशीनों और उपकरणों की सहायता से बेहतर इलाज संभव हो रहा है।

दुनिया के विकसित देशों में जिस तरह आधुनिक तकनीक के माध्यम से उपचार किया जाता है, अब उसी प्रकार की सुविधा झारखंड के मरीजों को भी मिलेगी।

रोटरी क्लब रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि रिनपास में डीटीएमएस मशीन की स्थापना मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला कदम है।

इस तकनीक के माध्यम से अवसाद, चिंता और अन्य मानसिक रोगों के मरीजों को आधुनिक एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध होगा।

रोटरी गवर्नर नम्रता ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी पहल जारी रहेगी।

रिनपास डायरेक्टर जयंती सिमलाई ने कहा कि डीटीएमएस मशीन की स्थापना संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अत्याधुनिक तकनीक मानसिक रोगों के उपचार में नई संभावनाएं खोलेगी और मरीजों को बेहतर, सुरक्षित तथा प्रभावी इलाज उपलब्ध कराएगी।

अवसाद, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों को इस तकनीक से विशेष लाभ मिलेगा

सीसीएल (सीएसआर) जीएम सिद्धार्थ शंकर लाल ने कहा रांची रिनपास में ट्राइबलस एवं जरूरतमंदो के बिच ऐसी अन्तराष्ट्रीय लेवल की सुविधा दे कर हमें अपार खुशी हो रही है।

प्रोजेक्ट चेयरमेन गौरव बाग़रॉय ने प्रोजेक्ट मानस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डीटीएमएस मशीन से मानसिक रोगों के उपचार को नई दिशा मिलेगी।

यह मशीन आधुनिक, सुरक्षित और गैर-आक्रामक उपचार तकनीक पर आधारित है। ललित त्रिपाठी ने रोटरी के कार्यकलापों के बारे में चर्चा की। मंच संचालन डीजीएन मुकेश तनेजा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पीडीजी अजॉय छाबड़ा ने दिया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब की सचिव भावना तनेजा, पीडीजी डॉ जोगेश गंभीर, मनोज तिवारी, प्रवीण राजगढ़िया, अतुल अग्रवाल, जशदीप सिंह, पवन जायसवाल,

हर्मिंदर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, करुणा राजगढ़िया, स्वेता अग्रवाल, अजयदीप वाधवा,

ख्याती मुंजाल, गिरीश अग्रवाल, गुरबीर सिंह, मनीष रामसिसरिया, प्रकाश सरावगी, ऋतु अग्रवाल, विनय ढाढानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…