November 7, 2026

दीपावली पर RIO, RIMS राँची की बड़ी उपलब्धि: एक ही दिन में चार सफल आधुनिक कॉर्निया प्रत्यारोपण

0
IMG-20261107-WA0021

मरीजों को मिला निःशुल्क दृष्टि का उपहार

RANCHI:  दीपावली के पावन अवसर पर क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (RIO), RIMS राँची ने उन्नत नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

संस्थान में 6 नवंबर 2026 को एक ही दिन में चार मरीजों की अत्याधुनिक कॉर्निया प्रत्यारोपण सर्जरी (DSEK) सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

विशेष बात यह रही कि चारों सर्जरी मरीजों के लिए पूरी तरह निःशुल्क की गईं।

इन चारों आधुनिक एवं जटिल सर्जरी को प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार, विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (RIO), RIMS राँची ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया।

DSEK (Descemet’s Stripping Endothelial Keratoplasty) कॉर्निया प्रत्यारोपण की एक उन्नत तकनीक है, जिसमें क्षतिग्रस्त कॉर्निया की केवल अंदरूनी एंडोथीलियल परत को प्रत्यारोपित किया जाता है।

यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी है, जिनकी कॉर्निया की अंदरूनी परत खराब होने के कारण दृष्टि प्रभावित हो गई है।

पारंपरिक पूर्ण मोटाई वाले कॉर्निया प्रत्यारोपण की तुलना में इसमें कम ऊतक प्रत्यारोपित किया जाता है।

इस उपलब्धि से RIO, RIMS राँची ने झारखंड में आधुनिक एवं उन्नत कॉर्निया प्रत्यारोपण सुविधाओं की उपलब्धता को और मजबूत किया है।

विशेष रूप से सभी चारों सर्जरी निःशुल्क किए जाने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार ने कहा, “दीपावली प्रकाश और खुशियों का त्योहार है। इस शुभ अवसर पर एक ही दिन में चार मरीजों की सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण सर्जरी कर उन्हें दृष्टि वापस पाने की उम्मीद देना हमारे लिए अत्यंत संतोष और गर्व का विषय है।

इन सभी सर्जरी को निःशुल्क करना संस्थान की जनसेवा और जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

उन्होंने नेत्रदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि नेत्रदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में फिर से रोशनी लाई जा सकती है।

इस दीपावली पर चार मरीजों को निःशुल्क आधुनिक नेत्र चिकित्सा के माध्यम से दृष्टि का उपहार देना वास्तव में मानवता और चिकित्सा सेवा का अनुपम उदाहरण है।

क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (RIO) एवं Govt Eye Bank, RIO RIMS Ranchi उन्नत नेत्र चिकित्सा सेवाओं और जनसेवा के अपने संकल्प के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…