August 19, 2026

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के प्रयास से 9 लाभुकों के बीच 510 चूजों का वितरण

0
IMG-20260819-WA0018

Chanho: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के प्रयास से बुधवार को चान्हो प्रखंड में लाभुकों के बीच चूजों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान 9 लाभुकों के बीच कुल 510 चूजों का वितरण किया गया।

मौके पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

उन्होंने लाभुकों से योजना का बेहतर लाभ उठाकर अपनी आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण कुमार, अंचल अधिकारी संजीव कुमार, उत्क्रमित पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुसवी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. हरविंदर पाल भगत, इरशाद खान, इश्तियाक अंसारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभुक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…