झारखंड विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, परिमल नथवाणी का नामांकन रद्द करने की मांग पर धरना

0
IMG-20260610-WA0021

RANCHI:  झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर बुधवार को उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कांग्रेस ने निर्दलीय एवं बीजेपी समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवाणी के नामांकन को रद्द करने की मांग करते हुए चुनावी प्रक्रिया में नियमों के पालन पर जोर दिया।

जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के दौरान परिमल नथवाणी के दस्तावेजों में नाम को लेकर तकनीकी विसंगति सामने आई।

कुछ आधिकारिक दस्तावेजों में उनका नाम “परिमल नथवाणी” दर्ज है, जबकि अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों में “नथवाणी परिमल” लिखा हुआ पाया गया।

इस अंतर को गंभीर मानते हुए निर्वाची पदाधिकारी ने आपत्ति दर्ज की और फिलहाल उनके नामांकन को होल्ड पर रख दिया है।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा के बाहर धरना देते हुए आरोप लगाया कि चुनावी नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

पार्टी नेताओं का कहना है कि जब तक इस विसंगति का संतोषजनक समाधान नहीं होता या नामांकन रद्द नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।

वहीं, निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, अब परिमल नथवाणी या उनके प्रतिनिधियों को इस तकनीकी त्रुटि के संबंध में स्पष्टीकरण और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

सभी पक्षों की दलीलें और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद ही उनके नामांकन की वैधता पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल, इस मामले ने झारखंड की राजनीति में हलचल तेज कर दी है और सभी की नजरें निर्वाचन अधिकारी के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…