जलाशयों की सफाई को मिलेगी नई गतिः महापौर

0
IMG-20260610-WA0051

महापौर एवं  उप महापौर ने एम्फीबियस ड्रेन मास्टर मशीन का किया उदघाटन

RANCHI: रांची नगर निगम द्वारा शहर के सभी जलाशयों, नदियों, नालों एवं तालाबों की व्यापक सफाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में जलाशयों की आधुनिक एवं प्रभावी सफाई के उद्देश्य से सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएसआर मद से क्रय की गई अत्याधुनिक एम्फीबियस ड्रेन मास्टर मशीन का आज  महापौर श्रीमती रौशनी खलखो एवं उप महापौर नीरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन के उपरांत मशीन को हरमू नदी में उतारकर सफाई कार्य प्रारंभ की गई।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने कहा कि आगामी मॉनसून को देखते हुए रांची नगर निगम द्वारा शहर के सभी नदी-नालों एवं जलाशयों की व्यापक सफाई कराई जा रही है।

हरमू नदी में उतारी गई यह अत्याधुनिक मशीन नदी में जमे गाद, गंदगी एवं अन्य अपशिष्टों की प्रभावी सफाई करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि इस मशीन के माध्यम से जलाशयों की सफाई कार्य में गति आएगी तथा जल निकासी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि यह मशीन जल एवं स्थल दोनों परिस्थितियों में कार्य करने में सक्षम है तथा बरसात के दौरान भी नदी एवं अन्य जलाशयों में तैरते हुए सफाई कार्य कर सकती है।

रांची नगर निगम आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शहर के जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है। जलाशयों की बढ़ती सफाई आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस मशीन का क्रय किया गया है।

एम्फीबियस ड्रेन मास्टर मशीन की प्रमुख विशेषताएं-

मशीन की लागत लगभग 1.50 करोड़ रुपये है।

जल एवं स्थल दोनों स्थानों पर संचालित होने में सक्षम

जलाशयों में तैरते हुए सफाई कार्य कर सकती है।

लगभग 2 टन क्षमता का स्टोरेज सिस्टम, जिसमें निकाले गए अपशिष्टों का संग्रह किया जा सकता है।

गहराई में जमे गाद एवं गंदगी को निकालने में सक्षम।

360 डिग्री घूमने वाली बीम प्रणाली, जिससे सफाई कार्य अधिक प्रभावी एवं सुगम होता है।

नागरिकों से अपील-

रांची नगर निगम सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे किसी भी नदी, तालाब, नाले अथवा अन्य जलाशयों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट का निस्तारण न करें तथा शहर के जल स्रोतों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त  रविंद्र कुमार, नगर प्रबंधक, सीसीएल के प्रतिनिधिगण तथा स्वच्छता शाखा के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…