हर घर तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति, यही हमारा संकल्प : आदित्य साहू
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी, जो राष्ट्रीय भावना को साथ लेकर करती है राजनीति : कर्मवीर सिंह
भाजपा प्रदेश कार्यालय के समक्ष तिरंगा झंडा बिक्री केंद्र का प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
RANCHI: “हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा अपने विभिन्न राज्य और जिला कार्यालयों में तिरंगा झंडा बिक्री केंद्र (स्टोर) खोले गए हैं।
इसी के तहत झारखंड प्रदेश कार्यालय में भी झारखंड के आम नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज सहजता से उपलब्ध कराने हेतु तिरंगा झंडा बिक्री केंद्र का विधिवत् उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के द्वारा फीता काटकर किया गया।
मौके पर श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के हर घर में शान से तिरंगा लहराये।

पूरा परिवार इस अभियान में शामिल हों। सबके दिलों में राष्ट्रीयता की भावना और राष्ट्रीय झंडा के प्रति सम्मान जागृत हो।
इसी उद्देश्य को बढ़ावा देना और नागरिकों को आसानी से तिरंगा उपलब्ध कराना ही इस तिरंगा काउंटर का मूल मकसद है। हर घर तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति, यही हमारा संकल्प है।
मौके पर प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा* कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय भावना को साथ लेकर राजनीति करती है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पिछले 5 वर्षों से लगातार झारखंड की जनता को सुलभ तरीके से राष्ट्रीय झंडा उपलब्ध किया जाता रहा है, इस बार भी इसी उद्देश्य के साथ कार्यालय के समक्ष तिरंगा बिक्री केंद्र को खोला गया है।
इन केंद्रों पर नागरिकों के लिए सहयोग राशि के रूप में ₹10 की कीमत में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि लोग आसानी से तिरंगा खरीदकर अपने घरों पर फहरा सकें।
इस दौरान उक्त दोनों नेताओं के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, नवीन कुमार जायसवाल, अनंत ओझा, सरोज सिंह,
अमित मंडल, दीनदयाल वर्णवाल, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, सूरज शाहदेव, राहुल शाहदेव, रजनीश पांडेय, सुनील साहू, मनोज दुबे, मनोज बाजपेयी, अमरनाथ चौधरी,
मानकी राजेंद्र शाही मुंडा, रितेश तिवारी, मनोज दुबे, सूर्य प्रभात सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
