मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जोन्हा की हरी भरी वादियों का परिवार के साथ आनंद लिया

0
IMG-20260628-WA0041

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जोन्हा की हरी भरी   वादियों का पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आनंद लिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फ़ॉल की हरी-भरी वादियों के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला।

इस बीच वहां फलों का भी आनंद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई।

उन्होने कहा कि  प्रकृति की गोद में बहती निर्मल जलधारा, घने जंगलों की हरियाली और पहाड़ों का शांत सौंदर्य बार-बार यह एहसास कराता है कि झारखंड प्रकृति का अनुपम उपहार है।

यह हमारी साझी धरोहर है, जिसे सहेजना और संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

झारखंड के किसी भी कोने में आप चले जाइए, प्रकृति अपने अलग-अलग रंगों में आपका स्वागत करती दिखाई देगी।

झारखंड की इस अनुपम धरती पर सभी सैलानियों का हार्दिक स्वागत है, जोहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…