संजय सेठ ने किया श्रमिकों के लिए बनने वाले श्रमिक शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास

0
IMG-20260629-WA0031

RANCHI: चुनाव पूर्व श्रमिक भाइयों-बहनों से किया गया एक और संकल्प पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ा है।

आज दुर्गा सोरेन चौक के समीप केंद्रीय रक्षा राज मंत्री संजय सेठ ने मेयर श्रीमती रोशनी खलखो एवं डिप्टी मेयर  नीरज कुमार के साथ श्रमिकों के लिए बनने वाले श्रमिक शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और इसी प्रेरणा को लेकर इस शेड का निर्माण कार्य कराया गया।

प्रतिदिन काम की तलाश में दूर-दराज़ से आने वाले श्रमिकों को धूप, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम से राहत मिलेगी तथा उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक प्रतीक्षा स्थल उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर भाजपा रांची ग्रामीण पूर्वी के जिलाध्यक्ष श्री धीरज महतो, पार्षद  कुलभूषण डुगडुग  सतीश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष  अशोक गोप,  अवींचल सिंह,

समीर राय, पिंटू सिंह, धर्मेंद्र सिंह,  जुगनू साहू,  शिवराम दास,  छात्रधारी महतो, श्रीमती पिंकी सिंह,  गोपाल लोहिया,  नवीन सोनी सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…