सदर अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने पहली बार दूरबीन विधि से महिला के पेट का सफल ऑपरेशन कर 1.45 किलो का तिल्ली निकाला
बुंडू की रहने वाली सुलोचना देवी काफी लंबे समय से पेट दर्द ,भारीपन एवं कमजोरी से परेशान थी
RANCHI: सदर अस्पताल, राँची मे पहली बार दूरबीन विधि से महिला मरीज के पेट का सफल ऑपरेशन कर 1.45 किलो का तिल्ली मरीज की जान बचायी।
सर्जन डॉ अजीत कुमार के नेतृत्व मे एनेस्थेसिया डॉ वसुधा एवं डॉ प्रवीण कुमार सहित ओटी टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम दिया।
बताया गया कि आनेडीह ,Bundu,Ranchi की रहने वाली सुलोचना देवी काफी लंबे समय से पेट दर्द ,भारीपन एवं कमजोरी से परेशान थी।
मरीज के पति Mritunjay Mahto एक छोटे किसान है।मरीज ने अपना इलाज काफी जगह कराया ,कुछ अस्पतालों में खून की बीमारी एवं कैंसर का भी शक किया गया।

जांच के दौरान पता चला कि मरीज की तिल्ली काफी बड़ी हो गई है।
सदर अस्पताल रांची के सर्जरी विभाग में उन्होंने दिखाया, जहां जांच पर पता चला की उन्हें खून की बहुत कमी है, हिमोग्लोबिन 5gm/dl के आस पास रहता था,खून चढ़ाने के बाद कुछ ही दिनों में वापस Haemoglobin लेवल घट जाता था और तिल्ली काफी बड़ी हो गई है,
रिम्स के MRI report में तिल्ली की साइज 26×16 cm था।oncology विभाग के चिकित्सकों से सलाह ली गई, उन्होंने तिल्ली निकालने एवं उसके Biopsy की सलाह दी।
15 जून 2026 को सदर अस्पताल के सर्जरी विभाग ने उनकी सर्जरी लैप्रोस्कोपिक विधी के सहयोग से की।
आपरेशन सफल रहा।आज मरीज को सकुशल छुट्टी दी जा रही है।
आपरेशन के बाद नापने पर तिल्ली का वज़न 1.45 kg आया एवं Size 18×16 cm.पाया गया।
आपरेशन आयुष्मान योजना के अंतर्गत बिल्कुल निःशुल्क हुआ।मरीज की हिमोग्लोबिन 11.0 gm /dl हो गया था।
आपरेशन करने वाली टीम में निम्नलिखित लोग शामिल थे।Surgeon Dr. Ajit Kumar ,Anaesthetist Dr. Vasudha, Dr. Praveen, Sister In Charge Nely SisterOT Assistant -Snadip, Santosh,Shrishti,Sarita,Sanju एवं समस्त OT team
सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार एवं उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने आपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी है एवं मरीज के सुखद एवं सेहतमंद भविष्य के लिए कामना की है।
