September 14, 2026

चैंबर चुनाव में जीत पर बीजेपी महानगर कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल को राज्यपाल और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने दी बधाई

0
IMG-20260914-WA0040

RANCHI : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर के चुनाव में अमित अग्रवाल की प्रचंड जीत पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान महानगर कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने राज्यपाल से मुलाकात की।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड चैंबर व्यापार और उद्योग जगत की महत्वपूर्ण संस्था है।

उन्होंने अमित अग्रवाल को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैंबर की मजबूती से राज्य के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर संजय सेठ ने भी अमित अग्रवाल को जीत की बधाई देते हुए कहा कि झारखंड चैंबर की नई टीम व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अमित अग्रवाल चैंबर के माध्यम से व्यापार जगत और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्हें बधाई देने वालों में मेयर रोशनी खलको, बीजेपी महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, पूर्व संसद अजय मारू, बीजेपी महानगर की पूरी टीम, गंगोत्री कुजूर समेत अन्य लोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…