August 10, 2026

9वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

0
IMG-20260809-WA0034

RANCHI: झारखंड सेपक टकरा संघ के तत्वावधान में 9वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन आज रांची स्थित जिला स्कूल में किया गया।

प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 100 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिलीप तिर्की, अपर सचिव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. शिप्रा प्रकाश, प्राचार्य, गोविंद राम कटारुका विद्यालय,

पुंदाग की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा श्री उदय साहु, प्रेसिडेंट सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड, चंचल भट्टाचार्य,  नूरुल होदा,  शिवेंद्र नाथ दुबे, श्री अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी, राज किशोर एवं  रौनक कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन क़र और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि सेपक टकरा जैसे खेलों को राज्य के विभिन्न जिलों में बढ़ावा देने से ग्रामीण एवं युवा प्रतिभाओं को आगे आने का बेहतर अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…