मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माताजी का निधन
RANCHI: पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माताजी एवं स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी सह पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रूपी सोरेन जी का आज 07 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय महासचिव, झा.मु.मो. ने बताया कि
स्व. रूपी सोरेन जी का पार्थिव शरीर गुरुवार, 08 अक्तूबर 2026 को सुबह 9 बजे पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ ले जाया जाएगा।
वहीं उनका अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर को अपराह्न 12 वजे किया जाएगा।
झामुमो परिवार एवं शोकाकुल परिजनों की ओर से आदरणीय स्व. रूपी सोरेन जी को अंतिम जोहार एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
