October 8, 2026

रूपी सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद, झारखंड ने एक मातृशक्ति को खोया : सुदेश महतो

0
Screenshot_20261007_232923_Chrome

RANCHI:  आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की माता श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है।

श्री महतो ने कहा कि श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

उनके निधन से झारखंड ने एक मातृशक्ति को खो दिया है। यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी एवं उनके पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…