August 17, 2026

रिम्स निदेशक प्रो.डाॅ डी के सिन्हा ने फहराया तिरंगा

0
IMG-20260816-WA0063

रिम्स रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ संपन्न 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

RANCHI: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया।

संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा ने ऐतिहासिक राजेंद्र पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

और उपस्थित सभी पदाधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

समारोह में अपर निदेशक प्रशासन (ADA), डीन, चिकित्सा अधीक्षक, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, अपर चिकित्सा अधीक्षक विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य, प्रशासनिक पदाधिकारी, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कर्मी, सुरक्षा कर्मी तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में निदेशक ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रिम्स झारखंड में उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा, उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं एवं शोध का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने संस्थान की हालिया उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि रिम्स में MBBS सीटों की संख्या बढ़कर 250 हुई है वहीं PG एवं Super Speciality सीटों में भी वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि संस्थान में Assistant Professors एवं Senior Residents की नियुक्ति*, Principal, Nursing College एवं Dental College की नियुक्ति*, आधारभूत संरचना के विकास एवं विभिन्न भवनों के *renovation एवं infrastructure development works को गति दी गई है।

साथ ही, मरीजों की सुविधा और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए Patient Care Services में निरंतर सुधार* किया जा रहा है।

निदेशक ने रिम्स में Research Services एवं Academic Activities को और मजबूत करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रगति सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और आने वाले समय में रिम्स को चिकित्सा शिक्षा, उपचार, अनुसंधान एवं जनसेवा के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट बनाने के लिए सभी कर्मियों को मिलकर कार्य करना होगा।

समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…