दो दिवसीय झारखंड राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू

0
IMG-20260808-WA0027(1)

RANCHI: झारखंड योग एसोसिएशन के द्वारा चाईबासा जिला योग संघ के तत्वावधान में पिल्लई हाल चाईबासा में दो दिवसीय झारखंड राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू हुई।

प्रतियोगिता में राज्य के 17 जिलों एवं चार यूनिट से लगभग 400 से ऊपर प्रतिभागी एवं 30 रेफरी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता 11 अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है। झारखंड योग संघ के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि पूरे प्रतियोगिता के प्रायोजक एसआर रूंगटा ग्रुप चाईबासा है पश्चिम सिंहभूम जिला योग एसोसिएशन एवं झारखंड योग संघ के द्वारा एस आर रुंगटा ग्रुप चाईबासा को साधुवाद दिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरमैन नितिन प्रकाश, विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ बहामन टुडी, झारखंड योग संघ के अध्यक्ष कन्हैया अगबाल, संजय कुमार झा, आदित्य कुमार सिंह,

पंकज प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। आगुंतकों का स्वागत पश्चिम जिला योग संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने किया जबकि आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी संघ के सचिव दीपक प्रसाद ने दिया।

उद्घाटन समारोह का संचालन विकास दोधराजका ने किया।

उद्घाटन समारोह में झारखंड योग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद, अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, महासचिव आदित्य कुमार सिंह, तकनीकी निदेशक वैशाली कर्मकार, सपन कुमार शाह, प्रदीप कुमार डे, सुशीत बनर्जी, रजनी बक्शी, गोवर्धन कुमार, सुनील प्रजापति,राम अवतार ,

विष्णु भूत,सुमित विश्वकर्मा, सोम नायक, मयूरी , सदानंद, सिद्धाथ,अजय महता, हारूं दास, गौरव प्रसाद, पूजा नायक, अनामिका कुमारी, मासूमा खातून, जहांगीर आलम, इरशाद मास्टर, मधुसूदन पाल सहित रेफरी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर व जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। दूसरे दिन प्रात 9:00 बजे से सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित होगी।

प्रतियोगिता के आधार पर सब जूनियर व जूनियर झारखंड टीम का चयन किया जाएगा जो आगामी अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में जयपुर में आयोजित 51वी राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…