गोड्डा होम्योपैथिक कॉलेज को मिले छह नए लेक्चरर : इरफान

Screenshot_20260702_215538_Chrome

RANCHI:  झारखंड सरकार ने राजकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय और अस्पताल, परसापानी (गोड्डा) में छह नए लेक्चररों की नियुक्ति की है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इसे राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा को मजबूत करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इससे पहले भी महाविद्यालय में चार लेक्चररों की नियुक्ति की जा चुकी है और शिक्षकों की संख्या बढ़ाकर नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा संस्थानों को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कॉलेज को बंद नहीं होने दिया जाएगा, बल्कि इसे बेहतर संस्थानों की श्रेणी में लाने के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उनका कहना था कि झारखंड के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतर भविष्य देना सरकार की प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कॉलेज और अस्पताल शिक्षा एवं सेवा के केंद्र हैं, इसलिए संस्थानों में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए सीधे विभाग से संपर्क करने की अपील की।

साथ ही बताया कि जल्द ही वह महाविद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने उपायुक्त को भी संस्थान के सुचारु संचालन, सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खबरें एक नजर में…