राँची में सफलतापूर्वक संपन्न हुई सेपकटकरा अस्मिता लीग

0
IMG-20260726-WA0042

विभिन्न विद्यालयों एवं क्लबों की महिला खिलाड़ियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

RANCHI:  खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के अस्मिता अभियान के तहत आयोजित सेपकटकरा अस्मिता लीग का प्रथम चरण आज राँची स्थित मनन विद्या मनराखन महतो विद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता का आयोजन सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड एवं राँची जिला सेपकटकरा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

प्रतियोगिता में राँची के विभिन्न विद्यालयों एवं क्लबों की महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजन का उद्देश्य महिला एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना, उनकी खेल प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि  मनराखन महतो थे। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा नायडू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नियमित प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

समापन समारोह के अवसर पर सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव  शिवेंद्र नाथ दुबे एवं उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो उपस्थित थे।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि अस्मिता लीग झारखंड की महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी तथा भविष्य में खेलो इंडिया एवं अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं की पहचान का सशक्त माध्यम बनेगी। इस अवसर पर  रत्नेश कुमार भी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन  अमरेंद्र दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में एवं रौनक कुमार, साकेत सौरव, विवेक कुमार, अनीश गिरी एवं कौशल्या कुमारी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता परिणाम:

 

प्रथम स्थान: मनन विद्या मनराखन महतो विद्यालय

द्वितीय स्थान: मनन विद्या बी ग्रुप

तृतीय स्थान: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल

तृतीय स्थान: बी.एड. कॉलेज

एसोसिएशन के प्रेसिडेंट  उदय साहू ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, विद्यालय प्रबंधन, तकनीकी अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि अस्मिता लीग के आगामी चरण भी इसी प्रकार सफलतापूर्वक आयोजित किए जाएंगे और झारखंड में महिला सेपकटकरा खेल को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…