जिला प्रशासन की व्यापक तैयारियों, सुरक्षा बलों की सतर्कता तथा जनता के सहयोग से मोहर्रम पर्व शांति पूर्वक सम्पन्न
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने विधि- व्यवस्था संधारण हेतु परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायलाल चौक), कर्बला चौक एवं महावीर चौक पर मोहर्रम जुलूस का लगातार निरीक्षण किया
जिला प्रशासन द्वारा परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायलाल चौक) पर विशेष मंच का निर्माण कर जुलूस का निरीक्षण किया गया।
जुलूस कर्बला चौक, महावीर चौक एवं फिरायालाल चौक होते हुए पूर्ण शांति के साथ सम्पन्न हुआ
RANCHI: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, राकेश रंजन ने आज संयुक्त रूप से विधि- व्यवस्था संधारण हेतु परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल चौक), कर्बला चौक एवं महावीर चौक पर मोहर्रम जुलूस का लगातार निरीक्षण किया।
मोहर्रम पर्व पूर्ण शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया।
इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, श्री धन्यजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, कुमार रजत भी उपस्थित रहे।
सर्व धर्म सद्भावना कमिटी के सदस्यों ने भी मंच पर उपस्थित होकर जुलूस का अवलोकन किया।
उपायुक्त, मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मोहर्रम का पावन पर्व शांति, एकता और सद्भाव का प्रतीक है।
जिला प्रशासन की व्यापक तैयारियों, सुरक्षा बलों की सतर्कता तथा जनता के सहयोग से यह पर्व बिना किसी अप्रिय घटना के शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।
वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सभी नागरिकों एवं धार्मिक संगठनों को शांति बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें तथा भविष्य में भी प्रशासन के साथ इसी प्रकार सहयोग करते रहें।
