ग्रीष्मकालीन वुशु प्रशिक्षण शिविर संपन्न

0
IMG-20260612-WA0006

RANCHI: रांची जिला वुशु एसोसिएशन एवं झारखंड वुशु एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के वुशु हॉल में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन वुशु प्रशिक्षण शिविर का आज विधिवत समापन हो गया।

यह विशेष प्रशिक्षण शिविर दिनांक 1 जून 2026 से प्रारंभ हुआ था।

शिविर के समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

झारखंड सेपक टकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय साहु ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और राज्य का नाम रोशन करें।

इसी क्रम में एसोसिएशन के चेयरमैन चंचल भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इस शिविर में सीखी गई तकनीकों का निरंतर अभ्यास करें और अपने खेल कौशल को और अधिक विकसित करें।इस 10 दिवसीय शिविर में रांची जिले के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान कोचों द्वारा खिलाड़ियों को वुशु खेल की विभिन्न आधुनिक तकनीकों, विशेष कौशल एवं आगामी प्रतियोगितात्मक तैयारियों का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समारोह में झारखंड वुशु एसोसिएशन के सचिव  शैलेन्द्र दुबे, उपाध्यक्ष मिथलेश साहू,वुशु कोच  दीपक गोप, शिवेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *