पूर्व पंचायत सेवक रवीन्द्र नाथ महतो की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

0
IMG-20260612-WA0029

SONAHTU: सोनाहातु प्रखंड अंतर्गत बांकू ग्राम निवासी, पूर्व पंचायत सेवक, प्रख्यात समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रवीन्द्र नाथ महतो की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिजनों, ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कुरमाली भाषा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजा राम महतो ने उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि रवीन्द्र नाथ महतो ने अपने जीवनकाल में पंचायत सेवक के रूप में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य किया तथा समाज के उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहे।

सभा में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा कहा कि उनका सरल व्यक्तित्व, समाज सेवा के प्रति समर्पण और जनहित के कार्य सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

अंत में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनकी याद में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर विंग कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह, अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद, दिलेश्वर कोइरी, पदलोचन महतो, मुची राम महतो, सूरज महतो, रामेश्वर महतो, राज कुमार सिंह निराला, नवल किशोर सिंह निराला, दिव्य आरती, विजय कुमार, पुष्पा कुमारी, प्राची महतो दिव्या महतो, गीता, नवीन, भोला महली, आदित्य कुमार, नैतिक महतो, शिशित महतो समेत

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *