September 27, 2026

नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित : बाबूलाल मरांडी

0
IMG-20260611-WA0008

नरेंद्र मोदी देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के लोकप्रिय लीडर

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना नरेंद्र मोदी का सपना

RANCHI: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहा है।

एक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में आज 4400 दिन पूरा कर वे देश में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड स्थापित कर चुके हैं। यह देश और भारतीय जनता पार्टी के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला अध्याय है।

श्री मरांडी भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर बोल रहे थे।

श्री मरांडी ने कहा कि इन 12 वर्षों में विकास कार्यों की एक लंबी फेहरिस्त है। जितना भी कार्य किया गया है वह अद्भुत है। मोदी सरकार ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

कांग्रेस के लिए जो गरीबी सिर्फ नारा भर था, इन 12 वर्षों में मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है।

इससे स्पष्ट होता है कि नरेंद्र मोदी का कालखंड, सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा, साधना, तपस्या का कालखंड रहा है। इस कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं।

भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।

पीएम ने प्रभावी एवं दूरगामी कदम उठाए हैं। 12 वर्षों का यह सफ़र केवल उपलब्धियों की नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विकास, विश्वास, आकांक्षाओं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की गाथा है।

श्री मरांडी ने कहा कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं तो 81 करोड़ लोगों को देशभर में फ्री अनाज मिल रहा है।

50 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया है। 4 करोड़ से अधिक लोगों को पक्का आवास मिला है। 11 करोड़ से अधिक लाभुकों को उज्जवला गैस योजना के तहत गैस कनेक्शन का लाभ मिला है।

देश में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप चल रहा है। यह कोई साधारण बात नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर आ गई है। अब देश तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।

वहीं झारखंड के संदर्भ में देखें तो यहां 2.02 करोड़ जन धन योजना के खाते हैं। 1.35 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। 2.64 करोड़ गरीब कल्याण योजना के लाभार्थी हैं।

18.8 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। पीएम मुद्रा योजना के तहत 89000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का वितरण किया गया है। 34.4 लाख परिवारों को नल जल योजना का लाभ मिला है। 38.9 लाख उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे गए हैं।

श्री मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण जनता लगातार नरेंद्र मोदी का साथ दे रही है। आज देश के 22 राज्यों में यानी 78% भूभाग पर एनडीए की सरकार है।

यह कोई साधारण बात नहीं है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा सत्ता प्राप्त करना, बहुत बड़ी उपलब्धि है। वहां की जनता ने जो विश्वास नरेंद्र मोदी पर जताया है, वह अद्भुत है। दुनिया समझ रही है कि नरेंद्र मोदी देश में भी और देश के बाहर भी सबसे लोकप्रिय लीडर हैं।

 

श्री मरांडी ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना नरेंद्र मोदी का सपना है। झारखंड के संदर्भ में देखा जाए तो यहां भारतमाला सहित अन्य कई सड़क बन रही हैं।

यहां देवघर एयरपोर्ट का निर्माण हुआ, एम्स बना, कई मेडिकल कॉलेज बनाया गया। धरातल पर काम दिख रहा है। कांग्रेस ने एक एम्स बनाया, आज देश में 23 एम्स हैं। 74 की 160 एयरपोर्ट है। यह बतलाता है कि देश किस रफ्तार से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम को स्थापित कर रहा है।

श्री मरांडी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकारों ने आतंकवाद और उग्रवाद प्रभावित इलाकों की लगातार उपेक्षा की। आज उपेक्षित उन इलाकों में विकास की गंगा बह रही है। श्रीनगर तक ट्रेन पहुंचाया गया, जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। दूसरी तरफ पूर्वोत्तर में शांति और स्थिरता स्थापित कर विकास के आयाम स्थापित किए हैं। आज ये इलाका प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करना, आतंकवाद के खात्मे को लेकर मोदी सरकार की प्रतिबद्धता शुरू से रही है।

श्री मरांडी ने कहा कि देश के अंदर कई जटिल समस्याएं थी। धारा 370 का मामला हो, तीन तलाक जैसे कुप्रथा का मामला हो या अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के लंबित रहने का मामला, मोदी सरकार ने सभी मामलों का स्थायी हल करने का काम किया है। डिफेंस के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला है।

इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…