युथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सदस्य वियतनाम जायेंगे

0

रोमांचक पर्यटन को देंगे बढ़ावा

RANCHI :  युथ हॉस्टलस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के झारखण्ड राज्य शाखा के पदाधिकारी वियतनाम
जायेंगे. ये पदाधिकारी वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी और हनोई के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों का दौरा करेंगे।

यूथ हॉस्टलस एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय और रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इसकी जानकारी देते हुए युथ हॉस्टलस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के झारखण्ड राज्य के चेयरमैन शिवेन्द्र दुबे ने बताया की झारखण्ड राज्य के रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन प्रयासरत है।

और इस वर्ष से नेतरहाट, पारसनाथ और देवघर ट्रेकिंग और ट्रेनिंग एक्सपीडिशन का आयोजन किया जायेगा।

इस वियतनाम यात्रा के संयोजक श्री उदय साहू ने बताया की यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है और हमारा दल 25 अप्रैल को रवाना होगा।

झारखण्ड से वियतनाम जा रहें इस दल मे उदय साहू, मनोज महतो, राजकुमार जैन, शैलेन्द्र कुमार, मनोज साहू, शिवेन्द्र दुबे शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed