विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रोशन थापा को महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित 

0
IMG-20260623-WA0002

ट्रेडिशनल इंडिविजुअल’ इवेंट में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता

RANCHI: झारखंड और पूरे भारत का नाम रौशन करने वाले रोशन थापा को झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन रांची में बधाई दी और सम्मानित किया।

उन्होंने कहा यह अत्यंत ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित ‘प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ में झारखंड के बेहतरीन योगासन खिलाड़ी रोशन थापा ने वैश्विक मंच पर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

यह हम सभी के लिए, विशेषकर पूरे झारखंड के लिए असीम गर्व का विषय है योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने महामहिम राज्यपाल जी को अंग वस्त्र भेंट कर

संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और झारखंड में योगासन खिलाड़ियों को झारखंड सरकार द्वारा प्रोत्साहन प्रदान हो इसके लिए मांग किया जिससे और भी झारखंड में प्रतिभाशाली योगासन खिलाढ़ी निकल सके और प्रदेश का और देश का नाम हो ।

उन्होंने बताया इस वैश्विक प्रतियोगिता के ‘सीनियर बी’ कैटेगरी के ट्रेडिशनल इंडिविजुअल इवेंट (Traditional Individual Event) में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) अपने नाम किया

और विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी इस अद्भुत उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित है। इस प्रतियोगिता में 78 देश के प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया ।

लोकभवन में साथ में रांची जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष डॉ.संतोषी कुमारी,योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तकनीकी निर्देशक प्रहलाद भगत उपस्थित रहे ।

ऐतिहासिक सफलता पर झारखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपार हर्ष व्यक्त किया है। संघ के सचिव चंदू कुमार,कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह,

मुख्य सलाहकार बिपिन पांडे, संयुक्त सचिव मलय दे,कुणाल, ब्रजेश सिंह, डॉएसके घोषाल,

अमित स्वर्णकार,पूजा सिंह और संगठन के सभी सदस्यों ने विजेता खिलाड़ी रोशन थापा को उनकी इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *