सुदेश महतो ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी

0
IMG-20260611-WA0020

नई दिल्ली में एनडीए की उच्चस्तरीय बैठक

RANCHI: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए।

और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक देश का निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी और भगवान बिरसा मुंडा का चित्र भेंट किया।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए।

श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं, जिससे वह आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक अनवरत रूप से सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।

इस उपलब्धि पर आयोजित बैठक के दौरान 12 वर्षों की सफल उपलब्धियों को रेखांकित किया गया और आगामी विकास व राजनीतिक रणनीतियों पर गहन मंथन हुआ।

श्री महतो ने श्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आपके दृढ़ नेतृत्व, अथक परिश्रम, जन-विश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, वैश्विक प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भरता की दिशा में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

हम आपके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र निर्माण के इस सतत अभियान की निरंतर सफलता की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…