October 12, 2026

संजय सेठ ने 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का किया लोकार्पण

0
IMG-20261011-WA0076

रांची में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा को नई रफ्तार

आपातकाल में अब नहीं होगी मदद की राह कठिन : संजय सेठ

संकरी गलियों से दुर्गम रास्तों तक पहुँचेगी मदद, रांची में दौड़ेगी DRDO तकनीक से लैस 8 बाइक एम्बुलेंस।

RANCHI: आपातकाल में हर पल कीमती होता है। मरीजों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद  संजय सेठ की पहल पर रांची को 8 नमो जीवन रक्षक ‘रक्षित’ बाइक एम्बुलेंस की सौगात मिली है।

आज सदर अस्पताल, रांची में श्री संजय सेठ ने इन बाइक एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। इनमें 7 सदर अस्पताल और 1 सेवा सदन को प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर रांची की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो, सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र कुमार, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू एवं उपमहापौर नीरज कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा, “आपातकाल में समय पर मिलने वाली चिकित्सा सहायता जीवन बचाने में निर्णायक होती है।

रांची की संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और दूरदराज के क्षेत्रों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से ये 8 बाइक एम्बुलेंस समर्पित की गई हैं।

इसकी अन्य तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात, यह आम जनता की सेवा के लिए उपलब्ध होगी।

हमारा संकल्प है कि जरूरत के समय किसी भी नागरिक को चिकित्सा सहायता मिलने में अनावश्यक देरी न हो।”

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित एवं पेटेंट प्राप्त स्वदेशी तकनीक से लैस ‘रक्षित’ बाइक एम्बुलेंस को उन स्थानों तक पहुँचने के उद्देश्य से तैयार किया गया है,

जहाँ पारंपरिक एम्बुलेंस को पहुँचने में कठिनाई होती है। इसकी विशेष ‘पेशेंट-ऑन-बाइक’ व्यवस्था आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज के परिवहन में मददगार होगी।

बाइक एम्बुलेंस की प्रमुख विशेषताएँ :

* स्वदेशी तकनीक: DRDO द्वारा विकसित एवं पेटेंट प्राप्त आपातकालीन चिकित्सा प्रणाली।

* विशिष्ट डिज़ाइन: मरीज को बाइक पर सुरक्षित ले जाने की विशेष व्यवस्था।

* दुर्गम क्षेत्रों तक पहुँच: संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, पहाड़ी रास्तों और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में उपयोगी।

* मल्टी-पैरामीटर पेशेंट मॉनिटर: SpO₂, हृदय गति, तापमान और ईसीजी की निगरानी।

* ऑक्सीजन सुविधा: आपातकालीन स्थिति में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था।

* प्राथमिक उपचार किट: तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए आवश्यक सामग्री।

* एयर स्प्लिंट: चोटिल अंगों को सहारा देने और स्थिर रखने की सुविधा।

* आईवी फ्लूइड सुविधा: चिकित्सकीय निर्देशानुसार नसों के माध्यम से तरल देने की व्यवस्था।

* मरीज की निगरानी: महत्वपूर्ण शारीरिक संकेतों की निगरानी के लिए आवश्यक उपकरण।

इस लोकार्पण कार्यक्रम में रांची के प्रतिष्ठित व्यवसायी पुनीत पोद्दार, प्रख्यात न्यूरो चिकित्सक डॉ० संजय कुमार, पंकज पोद्दार,  अरुण छावरछरिया, मीनू मोदी, योगेश गंभीर, ऐश्वर्य सेठ, जवाहर तनेजा,  कुणाल अजमानी, प्रशांत अरोड़ा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…