रोटरी क्लब ऑफ रांची मिडटाउन को मिला छह जिला स्तरीय सम्मान

0
IMG-20260623-WA0037

RANCHI : रोटरी क्लब ऑफ रांची मिडटाउन को 21 जून 2026 को आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पुरस्कार समारोह में छह प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

क्लब को बेस्ट क्लब इन गिविंग, 100% टीआरएफ (The Rotary Foundation) गिविंग क्लब अवार्ड, प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ अवार्ड,

आउटस्टैंडिंग पब्लिक रिलेशंस, बेस्ट ओसीवी (ऑफिशियल क्लब विजिट) तथा एवरी रोटेरियन एवरी ईयर रिकग्निशन पुरस्कार प्राप्त हुए।

ये सम्मान रोटरी वर्ष 2025–26 के दौरान क्लब द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, जनसंपर्क गतिविधियों तथा द रोटरी फाउंडेशन में योगदान के लिए प्रदान किए गए।

क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन जया भारती ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, टीमवर्क और रोटरी के आदर्श वाक्य “सेवा ही सर्वोपरि” के प्रति प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान समाज की सेवा और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए क्लब के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *