September 27, 2026

रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को मिला 31 पुरस्कार, बना बेस्ट क्लब

0
IMG-20260623-WA0011

क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट से सम्मानित

शुक्राना डिस्ट्रिक्ट अवार्ड फंक्शन पटना में रोटरी रांची ने मचाई धूम

RANCHI : पटना के होटल मौर्या में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के सत्र 2025-26 के अवार्ड फंक्शन में रोटरी क्लब रांची ने इतिहास रच दिया।

क्लब ने डिस्ट्रिक्ट 3250 में अलग-अलग श्रेणियों में कुल 31 पुरस्कार प्राप्त किए, जो झारखंड बिहार के लिए एक रिकॉर्ड है। पुरस्कार का वितरण मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के पास्ट डायरेक्टर अनिरुद्ध रॉय चौधरी की मौजूदगी में मंडल की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता ने किया।

अवार्ड फंक्शन में रोटरी झारखंड बिहार के 120 क्लब शामिल हुए थे। इन क्लबों के बीच सेवा कार्य के क्षेत्र में योगदान को लेकर कड़ी स्पर्धा थी।

रोटरी क्लब ऑफ़ राँची को बेस्ट क्लब और रोटरी रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट क़ा अवार्ड मिला।

जबकि गौरव बॉगरॉय रोटेरियन ऑफ द ईयर और प्रवीण राजगढ़िया बेस्ट रोटरी इमेज चेयरमैन के पुरस्कार से नवाजे गए।

समारोह में गवर्नर नम्रता ने कहा कि बेहतर कार्यों को सम्मान देकर हम अपनी सेवा की भावना को और प्रशस्त करते हैं।

आगे भी हमें पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ इस सफर को जारी रखना है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्लब अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह अवार्ड क्लब द्वारा चिकित्सा क्षेत्र, पर्यावरण क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, अन्नपूर्णा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्राप्त हुआ है।

पुरस्कार मिलने से हम सभी का उत्साह और बढ़ा है। साथ ही हमारी जिम्मेवारियां भी और बढ़ गई है। अपने साथियों के सहयोग से हमलोग अपनी सेवा भावना के क्षेत्र में पुनः मील का पत्थर स्थापित करने का प्रयास करते रहेंगे।

उक्त समारोह में रोटरी रांची से पास्ट गवर्नर अजॉय छाबड़ा, पास्ट गवर्नर जोगेश गंभीर,

असिस्टेंट गवर्नर हर्मिंदर सिंह, क्लब फर्स्ट लेडी रश्मि अग्रवाल, क्लब सचिव भावना तनेजा, गौरव बाग़रॉय, जशदीप सिंह, गिरीश अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल एवं प्रवीण राजगढ़िया शामिल हुए।

क्लब को प्राप्त मुख्य अवार्ड की सूची

सर्वश्रेष्ठ क्लब पुरस्कार रोटरी क्लब ऑफ रांची, उत्कृष्ट अध्यक्ष पुरस्कार अमित अग्रवाल, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन पुरस्कार गौरव बॉगरॉय, सर्वश्रेष्ठ असिस्टेंट गवर्नर– हरमिंदर सिंह, पब्लिक इमेज – प्रवीण राजगढ़िया,

सर्वश्रेष्ठ रोटरी स्पाउस पुरस्कार रश्मि अग्रवाल, रोटरी फाउंडेशन में सर्वाधिक योगदान पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवा परियोजना पुरस्कार, विशिष्ट उपलब्धि पुरस्कार कृत्रिम अंग शिविर, सर्वश्रेष्ठ व्यावसायिक सेवा पुरस्कार रोटरी सहेली सेंटर,

सर्वश्रेष्ठ जनसंपर्क पुरस्कार, उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा पुरस्कार, प्रोजेक्ट पॉज़िटिव हेल्थ कैंप हेतु गोल्ड क्लब सम्मान, जिला सम्मेलन मेजबानी पुरस्कार मिला।

इसके अलावा 17 अन्य व्यक्तिगत और सामूहिक पुरस्कार मिले। क्लब की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे क्लब में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…