रांची जिला योग चैंपियनशिप संपन्न सप्त ऋषि बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

0
IMG-20260714-WA0021

RANCHI  : रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप जीडी गोयंका स्कूल नामकोम के सभागार में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में सप्त ऋषि ने वर्ष 2026 में चैंपियन ऑफ चैंपियंस बनने का गौरव हासिल किया।

वहीं प्रतियोगिता में योग अमृत की रूपश्री को योग कुमारी, टेंडर हार्ट स्कूल के अभिमन्यु पांडे को योग कुमार, एन आई वाई की पम्मी कुमारी को योग सुंदरी एवं मौसम कुमार को योगश्री की उपाधि से नवाजा गया।

प्रतियोगिता में 537 से ऊपर प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। विभिन्न ग्रुपों में आयोजित स्पर्धा मैं काव्या शर्मा, रूपश्री शर्मा, श्रेया सोनी, अंशिका कुमारी,

अंदेशा कुमारी, आशा रानी, रश्मि सिंकु, वंदना सर्राफ, वंदना कुमारी, हरिंद कुमार, अगम कुमार सिंह, सप्त ऋषि मुखर्जी, ऋतुराज भास्कर, दुर्गेश कुमार, मनमीत सिंह, मौसम, राजकुमार महतो, रवि रंजन, काबिलेश कुमार ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

खिलाड़ियों के बीच रांची विश्वविद्यालय योग विभाग के निदेशक प्रोफेसर आशीष कुमार झा, जीडी गोयनका नामकुम के शिवम सिंह,डा.सजीव कुमार, गोपाल सोनी,

शंभू सोनी, मनोज सोनी, राजेश सोनी, अभय तिवारी माखन पाठक, पिंटू शर्मा, रंजन शर्मा, डॉ पीके मित्रों, सुशांत भट्ट, पंकज प्रसाद, आदित्य कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया।

कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार झा, रजनी बक्शी और अमरेंद्र कुमार विकल ने किया।

आयोजन सचिव राहुल पोद्दार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर कौशिक दत्ता, पंकज प्रसाद, रजनी बक्शी, आदित्य कुमार सिंह,सुशीत बनर्जी, इंद्रजीत चक्रवर्ती,

कृष्ण कुमार राय, श्रीमती रीमा वर्मा, कुमारी सृजन, निक्की रानी, नंददुलाल दत्ता, सहित सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…