राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने धरती आबा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
RANCHI: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर लोक भवन, राँची में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के उत्थान, स्वाभिमान तथा राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
उनका अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कोकर स्थित समाधि स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोकर, रांची स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि करने वालो मे विधायक कल्पना सोरेन, मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
