आजसू के संघर्ष से मिला राज्य,फिर करेंगे उलगुलान : सुदेश महतो
बोकारो में आजसू की केंद्रीय समिति की बैठक में कई निर्णय
22 जून को धनबाद में आयोजित होगा आजसू का 40वां स्थापना दिवस समारोह
RANCHI: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि आजसू ने संघर्ष कर अलग राज्य का निर्माण किया है।
लेकिन अभी तक शहीदों के सपनों का झारखंड नहीं बन पाया है। राज्य में माफिया राज चल रहा है। शोषण और लूट के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आजसू का स्थापना दिवस 22 जून को धनबाद में आयोजित करने का निर्णय हुआ है, जहां से एक नए उलगुलान के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका जाएगा।

आजसू पार्टी केन्द्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आजसू प्रमुख श्री महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक जायका हैपीनेस बैंक्वेट हॉल के सभागार में संपन्न हुई, बैठक में 5 जुलाई को रांची में महिलाओं का तथा 7–8 अगस्त को जमशेदपुर में युवा आजसू का महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, पूर्व मंत्री राम चंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो,
मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत तथा केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर जी ने भी बैठक को संबोधित किया।
बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन के लिए ये बैठक बुलाई गई। राज्य के जनसरोकार और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी गहन चर्चा हुई।
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया और राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई।
1. झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई तथा राज्य सरकार के कार्यों की समीक्षा की गई तथा राज्य के वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त की गई।
2. संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए बूथ, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनी।
3. पार्टी के अनुषंगी संगठनों महिला, युवा, छात्र, किसान, एससी, एसटी, ओबीसी एवं श्रमिक संगठनों के सम्मेलन पर चर्चा हुई तथा 5 जुलाई को रांची में महिला महाधिवेशन और 7–8 अगस्त को जमशेदपुर में युवा महाधिवेशन करने का निर्णय लिया गया।
4. धनबाद की घटना पर विचार-विमर्श एवं घटना की समीक्षा एवं पार्टी की प्रतिक्रिया एवं भावी आंदोलनात्मक कार्यक्रम पर चर्चा हुई तथा संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा झारखंड के विकास एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।
ये भी रहे उपस्थित
केन्द्रीय महासचिव संतोष महतो, हरे लाल महतो, यशोदा देवी, निर्मला भगत, काशीनाथ सिंह, संजय मेहता, जयपाल सिंह, केन्द्रीय सचिव बबिता देवी,
बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो, राजेश महतो, अश्विनी महतो, प्रो. अल्लाउद्दीन अंसारी, दुर्गा चरण महतो, ध्रुव साह, नवीन महतो, संतोष महतो, टिकैत महतो, सुशेन रजवार,
सूरज महतो, डा के पी सिन्हा, कृष्ण प्रसाद महतो, गोविंद प्रसाद सहित केंद्रीय समिति सदस्य, जिलाध्यक्ष, अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारी, जिप सदस्य आदि उपस्थित रहे।
सैकड़ों लोगों ने आजसू का दामन थामा
चंदनकियारी के युवा नेता विकास बाउरी, समाजसेवी पंकज सिंह, भारतीय रजवार विकास संघ के धर्म देव रजवार,पूर्व कार्यपालक अभियंता सुरजन कपरदार आदि ने सुदेश महतो के समक्ष आजसू का दामन थामा। उनलोगों के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
