NEET-PG 2026 में कराची का नाम! City Slip में गड़बड़ी से मचा हड़कंप
RANCHI: NEET-PG 2026 की City Intimation Slip को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट में National Board of Examinations in Medical Sciences यानी NBEMS के पोर्टल पर एक उम्मीदवार के लिए Allocated State: Sindh और Allocated City: Karachi दिखाई दे रहा है।
स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद सवाल उठने लगे कि क्या भारत की NEET-PG परीक्षा पाकिस्तान के कराची में भी आयोजित होने जा रही है?
हालांकि, सिर्फ इस स्क्रीनशॉट के आधार पर कराची में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की पुष्टि नहीं की जा सकती।
मामला सामने आने के बाद NEET-PG उम्मीदवारों के बीच भी भ्रम की स्थिति पैदा हुई है।
अगर यह स्क्रीनशॉट वास्तविक NBEMS पोर्टल का है, तो टेस्ट सिटी आवंटन और पोर्टल पर दिखाई गई जानकारी को लेकर NBEMS की व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट के बजाय NBEMS की आधिकारिक सूचना और अपने वैध एडमिट कार्ड को ही अंतिम मानें।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—अगर कराची की जानकारी सिस्टम में दिखाई दी, तो यह तकनीकी या डेटा संबंधी गड़बड़ी कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
मेडिकल छात्रों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि परीक्षा के बाद answer sheet उन्हें उपलब्ध करा दिया जाय। ताकि भविष्य मे परीक्षा संबंधित कोई भी तकनीकी समस्या होने पर स्थिति स्पष्ट हो सके।
