मौकापरस्त इंडिया गंठबंधन की खुल गई पोल : सुदेश महतो

0
IMG-20260618-WA0038

परिमल नाथवानी को झारखंड से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई दी

RANCHI: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्री परिमल नाथवानी को झारखंड से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री नाथवानी की जीत और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार से मौकापरस्त इंडिया गंठबंधन की पोल खुल गई। कांग्रेस में जरा भी स्वाभिमान बचा है तो वह सरकार से बाहर जाकर दिखाए।

श्री महतो ने कहा कि श्री नाथवानी के व्यापक अनुभव, दूरदर्शी सोच एवं जनहित के प्रति समर्पित कार्यशैली से झारखंड की आवाज़ संसद में और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठेगी।

उनके नेतृत्व एवं योगदान से राज्य के विकास, उद्योग, रोजगार और जनकल्याण के मुद्दों को नई मजबूती मिलेगी।

सत्तारूढ़ गंठबंधन की एकता हुई तार तार : प्रवीण प्रभाकर

आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर बधाई दी है।

और कहा है कि उनकी जीत ने सत्तारूढ़ गंठबंधन की एकता को तार तार कर दिया है। यह भी तय हो गया कि इंडिया गंठबंधन में बिखराव शुरू हो चुका है और एनडीए को बढ़त मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…