केंद्रीय रेडियोलॉजी हब, रांची का भ्रमण कर सुश्री बिसोया लोइतोंगबाम ने सराहा टेलीरेडियोलॉजी आधारित स्वास्थ्य सेवा मॉडल 

0
IMG-20260625-WA0010

RANCHI: भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत संचालित 10-बेड आईसीयू परियोजना से जुड़ी ईगो फाउंडेशन (EGO Foundation) की प्रतिनिधि सुश्री बिसोया लोइतोंगबाम ने 24 जून 2026 की अपराह्न में सदर अस्पताल परिसर, रांची स्थित केंद्रीय रेडियोलॉजी विभाग एवं केंद्रीय रेडियोलॉजी हब (Central Radiology Hub) का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान केंद्रीय रेडियोलॉजी हब के प्रभारी डॉ. अनिश चौधरी ने हब की कार्यप्रणाली, टेलीरेडियोलॉजी आधारित रिपोर्टिंग प्रणाली तथा झारखंड के विभिन्न जिलों एवं सरकारी मेडिकल कॉलेजों को एकीकृत कर गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित रेडियोलॉजी सेवाएँ उपलब्ध कराने के मॉडल का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया।

इस अवसर पर सदर अस्पताल, रांची के उपाधीक्षक-सह-शल्य चिकित्सक एवं केंद्रीय रेडियोलॉजी हब के समन्वयक डॉ. अखिलेश झाभी उपस्थित रहे।

उन्होंने राज्य में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं निदान सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

सुश्री बिसोया लोइतोंगबाम ने केंद्रीय रेडियोलॉजी हब की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि

यह पहल टेलीरेडियोलॉजी के माध्यम से झारखंड के दूरस्थ जिलों एवं मेडिकल कॉलेजों तक विशेषज्ञ रेडियोलॉजी सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में एक अभिनव एवं प्रभावी मॉडल है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह व्यवस्था राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने केंद्रीय रेडियोलॉजी हब को भविष्य में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

साथ ही, उन्होंने इस अभिनव पहल की जानकारी उच्च अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थाओं तक पहुँचाने, संभावित सहयोग एवं साझेदारी (Collaborations) विकसित करने

आवश्यक तकनीकी एवं सॉफ्टवेयर सहायता उपलब्ध कराने तथा संसाधनों एवं दान (Donations) के माध्यम से इस परियोजना को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सक्रिय प्रयास करने की बात कही।

केंद्रीय रेडियोलॉजी हब की टीम ने उनके इस सहयोगात्मक दृष्टिकोण एवं सकारात्मक समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में संयुक्त प्रयासों के माध्यम से झारखंड में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ डायग्नोस्टिक सेवाओं के विस्तार का विश्वास व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…