कांटा टोली चौक में ट्रैफिक नियम में बड़ा बदलाव

0
IMG-20260423-WA0039

RANCHI: सर्जना चौक और डांगरा टोली की तरफ से कांटा टोली आने वाले ऑटो और ई रिक्शा कांटा टोली फ्लाईओवर के नीचे मंगल टावर के नीचे से यू टर्न घुमा कर स्टेशन रोड की तरफ जाएगा।

और नामकुम की तरफ से आने वाले ऑटो और ई रिक्शा खादगढ़ा मुख्य द्वार के पास से यू टर्न मुड़कर सर्जना चौक और डांगरा टोली चौक की तरफ से जायेंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए कांटा टोली चौक पर लालपुर ट्रैफिक थानेदार योगेंद्र सिंह और ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी समेत ट्रैफिक के कई सिपाही मौजूद है।

ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि ट्रैफिक नियम में जो बदलाव हो रहा है वह ट्रायल बेसिस पर किया जा रहा है, अगर यह ट्रायल कामयाब हो जाता है तो इसे परमानेंट बेसिस पर कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…