JAC ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया, रिजल्ट DigiLocker पोर्टल पर

0
IMG-20260423-WA0041

4,22,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल, इनमें से 4,02,178 छात्र सफल, कुल पास प्रतिशत 95.278% 

 

RANCHI: झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।परिषद के अनुसार, रिजल्ट DigiLocker पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है, जहां छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

परिषद द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष कुल 4,24,001 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,22,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए इनमें से 4,02,178 छात्र सफल रहे, इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 95.278% दर्ज किया गया है।

 

श्रेणीवार परिणाम पर नजर डालें तो प्रथम श्रेणी में 2,26,957 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 1,60,673 छात्र तथा तृतीय श्रेणी में 14,548 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं,

JAC ने सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया है कि वे अपना परिणाम DigiLocker के आधिकारिक लिंक results.digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…