स्पेशल कोर्ट में सुदेश–चंद्रप्रकाश के खिलाफ आरोप हुआ गठित 

0
Screenshot_20260417_233722_Chrome

27% ओबीसी आरक्षण के लिए 2021 में उतरे थे आजसू कार्यकर्ता सड़क पर

RANCHI: आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहित, आजसू के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत तथा पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता आज एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में उपस्थित हुए,

जहां न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में उनलोगों के खिलाफ आरोप गठित किया गया।

यह मामला 8 सितम्बर 2021 का है जब सुदेश महतो के नेतृत्व में रांची में राज्यभर के हजारों आजसू कार्यकर्ता 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे थे और मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

इसी क्रम में उनकी पुलिस के साथ तीखी भिड़ंत हुई थी।

डॉ देवशरण भगत ने बताया कि 08 सितंबर 2021 को आजसू पार्टी द्वारा निकाले गए सामाजिक न्याय मार्च के दौरान पुलिस द्वारा निहत्थे कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया था

और सुदेश महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी समेत सभी लोगों पर लालपुर थाना में झूठा मुकदमा संख्या 201/2021 दर्ज किया गया था।

डॉ. भगत ने बताया कि आजसू पार्टी ने पूरे राज्य में सामाजिक न्याय मार्च कर लोगों से दस लाख स्मरण पत्र पर हस्ताक्षर लिया था।

और 6, 7 एवं 8 सितंबर 2021 को कोविड गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए आठ-आठ जिलों के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक स्मरण पत्र लेकर अलग अलग कूच कर रांची पहुंचे,

जहां शांतिपूर्ण ढंग से पिछड़ों की मांग को लेकर मोराबादी स्थित बापू वाटिका से मुख्यमंत्री सचिवालय निकले कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…