अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम ने स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती दी: संजय सेठ
स्वस्थ आयु के लिए योग” पर आयोजित इस कार्यक्रम में 3, 000 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया
RANCHI: आरोग्य भारती भोपाल एवं मध्य प्रदेश योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
“स्वस्थ आयु के लिए योग” पर आयोजित इस कार्यक्रम में 3, 000 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर श्री सेठ ने बताया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम ने स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती दी है।

आज विशेष महत्व की बात यह है कि जिस समय भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन, विकास ,सेवा और जनकल्याण के 12 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा का उत्सव मना रहा है उसी समय विश्व 12 वी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भी साक्षी बन रहा है।
यह यात्रा एक संयोग नहीं बल्कि उस परिवर्तनकरी दृष्टि का प्रतीक है जिसने भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया l
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योग आज भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर से आगे बढ़कर पूरी दुनिया के स्वास्थ्य व कल्याण का माध्यम बन चुका है।
आइए, हम सब मिलकर योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनें।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. विश्वास सारंग, मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वाणेय जी भोपाल ,
आरोग्य भारती भोपाल एवं मध्य प्रदेश योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए।
