अन्तर्राष्ट्रीय मलखंब दिवस पर झारखंड मलखंब अकादमी ,रांची के खिलाड़ियों के द्वारा भव्य प्रदर्शन

0
IMG-20260616-WA0009

RANCHI: अन्तर्राष्ट्रीय मलखंब दिवस के अवसर पर बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय,सेक्टर-2, धुर्वा, झारखंड मलखंब अकादमी रांची के खिलाड़ियों के द्वारा पोल मलखंब, रोप मलखंब ,हैंगिग मलखंब एवं पिरामिड का भव्य प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर झारखंड मलखंब अकादमी, रांची के निदेशक डॉo अजय झा ने अन्तर्राष्ट्रीय मलखंब दिवस पर खिलाड़ियों को मलखंब खेल के बारे में महत्वपूर्ण कौशल्य की जानकारी दिये।

इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी आर्यन लोहरा , सत्यवीर कुमार दास , रणवीर कुमार दास ,रोहण नायक , हंसिका कुमारी ,लवली कुमारी , अन्नू कुमारी ,सीमा कुमारी ,रिया कुमारी ,

श्रुति कुमारी, काजल कुमारी ने रोप एवं पोल मलखंब पर शानदार प्रदर्शन किया तथा हिमांशू यादव , प्रिंस कुमार अमित कुमार ,अंश कुमार , श्रीयांश कुमार ने हैंगिग मलखंब पर अद्भुत प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…