फिट रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जरूरत : सुदेश महतो

0
IMG-20260503-WA0018

सुदेश महतो ने किया जिम का उद्घाटन

स्वस्थ व्यक्ति ही करेगा स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण 

RANCHI: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने आज रांची के लोअर चुटिया, सामलौंग स्थित मुद्गल मेंशन के द्वितीय तल में “आयरन टेंपल जिम” का शुभ उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में हमारा स्वास्थ्य उपेक्षित हो रहा है। युवा वर्ग भी स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं दिख रहे हैं।

इस कारण ऐसे फिटनेस केंद्रों की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए फिटनेस केंद्रों की सहायता लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा से स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, श्रीमती कौशल्या देवी, वॉटर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सुरेश साहू, केंद्रीय सचिव मोहसिन खान,

बुद्धिजीवी मंच के राँची जिलाध्यक्ष शहजाद खान, मोतीराम महतो , पंकज महतो, पवन कुमार महतो, प्रदीप कुमार महतो, चितरंजन महतो, जिम के संचालक अमृत कुमार,

सुरेंद्र नाथ महतो सहित पार्टी के कई सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…