BLO को हर घर में स्टीकर लगाने एवं घर-घर सत्यापन कार्य गंभीरता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

0
IMG-20260502-WA0023

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने की PRE SIR कार्यों की समीक्षा

मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर

बचे हुए वोटरों की मैपिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश

अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं का विलोपन का कार्य नियमानुसार करने के निर्देश

RANCHI: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में 02 मई को रांची जिला अंतर्गत 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र में PRE SIR कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी  बिवेक कुमार सुमन, निर्वाची निबंधक पदाधिकारी हटिया विधानसभा क्षेत्र  राजेश्वरनाथ आलोक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश साहू, हटिया विधानसभा क्षेत्र की बूथ लेवल ऑफिसर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा हटिया विधानसभा क्षेत्र में PRE SIR संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन के निर्देश दिये।

उन्होंने मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर देते हुए बचे हुए वोटरों की मैपिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायत स्तर पर चुने गये सभी जनप्रतिनिधियों का मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

NOTIONAL हाउस नंबरिंग कार्य की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बीएलओ द्वारा रजिस्टर संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि सभी BLO हर घर में स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी BLO अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर सत्यापन कार्य को गंभीरता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम छूटे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी BLO को मतदाताओं के नामों को चिन्हित कर अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं का विलोपन का कार्य नियमानुसार करने के निर्देश दिये,

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता में किसी प्रकार की त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…