डॉ राजकुमार ने रिम्स निदेशक पद से इस्तीफा दिया, डॉ डीके सिन्हा प्रभारी निदेशक बने

0
Screenshot_20260625_224104_Chrome

RANCHI: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में बुधवार को CID की कार्रवाई के बाद आज डॉ राजकुमार ने रिम्स निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ  इरफान अंसारी के अनुमोदन के बाद उनके त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया गया है।

उनकी जगह रिम्स में सर्जरी के प्राध्यापक डॉ दीपेंद्र कुमार सिन्हा(डॉ  डीके सिन्हा) तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निदेशक रिम्स का प्रभार दे दिया गया है।

इस बाबत स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।  डॉ डीके सिन्हा ने रिम्स के प्रभारी निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…