August 11, 2026

डॉ. भारती कश्यप इसकेरस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित”

0
IMG-20260811-WA0017

चश्मा हटाने और केराटोकोनस के लेजर उपचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान 

RANCHI: झारखंड रांची की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं रिफ्रैक्टिव सर्जन डॉक्टर भारती कश्यप को नई दिल्ली में 7 अगस्त से 9 अगस्त के बीच में आयोजित kerato रिफ्रैक्टिव सर्जन की कॉन्फ्रेंस में रिफ्रैक्टिव सर्जरी पर अपने शोध एवं क्लीनिकल अनुभव के लिए इसकेरस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया

यह सम्मान उन्हें आरपी सेंटर एम्स नई दिल्ली की के डॉक्टर प्रोफेसर राधिका टंडन के द्वारा दिया गया।

उन्होंने विश्व के अग्रणी रिफ्रैक्टिव सर्जन डॉक्टर रोहित शेट्टी तथा देशभर से आए नेत्र रोग विशेषज्ञों के समक्ष लेजर्स इन केराटॉकोनस विषय पर अपनी शोध एवं क्लीनिकल अनुभव प्रस्तुत किया।

इस विषय पर डॉक्टर रोहित शेट्टी के नेतृत्व में हुई विस्तृत चर्चा ने उनके कार्य को नई पहचान दी।

डॉ भारती कश्यप पिछले 20 वर्षों से झारखंड में लेजर विजन करेक्शन चश्मा हटाने की लेजर सर्जरी के क्षेत्र में काम कर रही हैं इस दौरान हजारों युवाओं को चश्मे से मुक्ति देकर उन्हें पुलिस वायु सेवा ,विमानन ,लोको पायलट,

मर्चेंट नेवी तथा अन्य प्रतिस्पर्धी सेवाओं में आवश्यक दृष्टि मानकों के अनुरूप बनाकर जॉब के लिए फिटनेस दिलाने का महत्वपूर्ण काम किया।

इसके अतिरिक्त अनेक युवतियों और युवाओं के आत्मविश्वास तथा जीवन की गुणवत्ता में भी चश्मा रहित विजन से उल्लेखनीय सुधार लाया है।

डॉ भारती कश्यप ने बताया कि पिछले दो वर्षों से उनके संस्थान में विश्व की अत्यधिक और नवीनतम ए आई आई सक्षम लेजर विजन करेक्शन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है

इस तकनीक के माध्यम से सामान्य लेजर विजन कलेक्शन के साथ-साथ केराटॉकोनस जैसी जटिल कॉर्नियल बीमारी के उपचार में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

इसी अनुभव एवं शोध को उन्होंने दिल्ली में आयोजित इस प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मेलन में प्रस्तुत किया जिस देश के अग्रणी विशेषज्ञों ने अत्यधिक सराहा

दिल्ली कोलकाता और मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मेलनों में झारखंड में किए गए हमारे कार्य को मिली सराहना इस बात का प्रमाण है कि राज्य में भी विश्व स्तरीय नेत्र चिकित्सा और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीजों को उत्कृष्ट उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…