भगवान बिरसा का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण : आदित्य साहू

0
IMG-20260609-WA0035

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जनजातीय स्वाभिमान, साहस और स्वतंत्रता चेतना के महानायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान श्री साहू ने कहा कि हम झारखंड वासी भगवान बिरसा मुंडा को देवता के रूप में पूजते हैं। राज्य में कोई भी कार्यक्रम की शुरुआत हो, इनको श्रद्धासुमन अर्पित करके ही कार्य प्रारंभ होता है।

देश और राज्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देने का काम इन्होंने किया। अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ विपरीत परिस्थिति में भी इनका संघर्ष एवं उलगुलान हम सबों के लिए प्रेरणादायक है।

इनका पूरा जीवन आदिवासियों की अस्मिता को अक्षुण्ण रखने में समर्पित रहा। भगवान बिरसा का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह राज्य भगवान बिरसा के खून-पसीना और आंदोलनों से ही सींचा गया है। लेकिन आज राज्य गंभीर दौर से गुजर रहा है।

भगवान बिरसा मुंडा से प्रार्थना है कि यहां के लोगों पर हो रहे अत्याचार और अन्याय से मुक्ति दिलाएं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, रांची के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय,

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर,सीमा सिंह ,रांची महानगर के महामंत्री जितेंद्र वर्मा, रवि मुंडा सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…