श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र का ऐतिहासिक रामनवमी शोभा यात्रा जुलूस सौहार्दपूर्ण वातावरण मे निकाला गया

0

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 101 महिलाए अस्त्र शस्त्र से सुसज्जित होकर हजारों की संख्या में जुलूस में शामिल हुई

RANCHI: श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र का ऐतिहासिक रामनवमी शोभा यात्रा जुलूस सौहार्दपूर्ण वातावरण मे निकाला गया।

अध्यक्ष रमेश सिंह मुख्य संरक्षक संजीव विजयवर्गीय, कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग वर्मा के नेतृत्व में रामनवमी शोभायात्रा जुलूस बूटी मोड से निकलकर गाड़ी होटवार, कोकर, लालपुर प्लाजा चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, होते हुए निवारणपुर स्थित मुख्य मंदिर तक गई।


शोभा यात्रा जुलूस की जानकारी देते हुए बजरंग वर्मा ने बताया कि इस बार शोभायात्रा जुलूस का आकर्षण 101 महिलाओं द्वारा महावीर झंडा को गाजे बाजे झारखंड के लोक कलाकार और अस्त्र शस्त्र से सुसज्जित होकर छात्र-छात्राएं हजारों की संख्या में जुलूस में शामिल हुए।

पूर्वी क्षेत्र का जुलूस का जगह-जगह स्वागत शिविरों द्वारा भव्य स्वागत हुआ।

पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश सिंह और बजरंग वर्मा के द्वारा स्वागत शिविरों को भी आकर्षक शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया।
जुलूस में मुख्य रूप से अर्जुन यादव, अजय अग्रवाल, नवीन सिंह पाली, दीपू पासवान, ससुर केसरी, पप्पू वर्मा, नरेंद्र नाथ विश्वास, महेश सिंह, महेंद्र जायसवाल  अमित वर्मा, संतोष महतो, जयप्रकाश भल्ला, संजय वर्मा, मनोज गुप्ता, घनश्याम सिंह, सहित काफी संख्या में सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *