आईपीएस चंदन कुमार सिन्हा ने रांची एसएसपी का पदभार ग्रहण किया

0

RANCHI: आईपीएस चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को रांची एसएसपी का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल ने पुष्पगुच्छ देकर नये एसएसपी का स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि राजधानी रांची में कई चुनौतियां हैं पुलिस हर समय सतर्क रहेगी।

24 घंटे रांची पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध रहेगी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि राजधानी रांची में अपराध को रोकना रांची पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी।

इसके अलावा शहर में बढ़ते क्राइम और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *