कांग्रेस नेता शमशेर आलम झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बने

0

अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात कर गुलदस्ता देकर आभार व्यक्त किया, 

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे एवं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का भी आभार व्यक्त किया

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ एवं वारिस कुरैशी झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बने

RANCHI: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी के सदस्य जनाब शमशेर आलम झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ एवं वारिस कुरैशी झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बनने के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात कर गुलदस्ता देकर आभार व्यक्त किया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे एवं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का भी आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आप सभी को बहुत बधाई मुझे पूरी उम्मीद है कि जो नई जिम्मेदारियां आप लोगों को मिली है उसे बखूबी निभाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश सिन्हा अमूल्य नीरज खलखो , मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्यकांत शुक्ला ने झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *