डूमरी विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत पर कांग्रेस भवन रांची में  मनाया जश्न

0
कांग्रेसजनों ने पटाखे फोड़ एवं एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी
RANCHI: डुमरी विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को विजयी मिलने पर आज कांग्रेस भवन, रांची में जीत का जश्न मनाया गया।
 इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पटाखा फोड एवं एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह जीत झारखंड की दशा और दिशा तय कर दी है। उन्होंने कहा कि डुमरी की जनता ने इंडिया गठबंधन को वोट कर एनडीए गठबंधन को नकारने का काम किया है।
महागठबंधन सरकार द्वारा लगातार चलाये जा रहे विकास कार्यों पर यह मुहर है और यह बताने का भी काम किया है कि हर साजिश, हर षड्यंत्र अपना ले भाजपा लेकिन आखिर में जीत सत्य की होती है। डुमरी की जनता के प्रति आभार।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो के अधूरे सपनें को अब उनकी धर्मपत्नी बेबी देवी आगे लेजाने का काम करेगी। सदन के पटल पर महिलाओं की सम्मान की बात, युवाओं की बात बुर्जुगों की बात और राज्य के विकास की बात प्रखर रूप से गुंजेगा।
जश्न मनाने वालों मुख्य रूप प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, केशव महतो कमलेश, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, रवीन्द्र सिंह, डॉ कुमार राजा, अशोक चौधरी, सूर्यकांत शुक्ला, शमशेर आलम,
शशि भूषण राय, नेली नाथन, केदार पासवान, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, राजीव नारायण प्रसाद, सुरेन राम, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, अजहर पप्पू, शकील अख्तर अंसारी,
 राजन वर्मा, वारिश कुरैशी, अख्तर अली, रमजान, फिरोज आलम, अजय कुमार, राजीव प्रकाश चौधरी, रामानंद केशरी आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *