झारखंड के 18 आईपीएस का तबादला, चंदन सिन्हा बने रांची के एसएसपी, अजीत कुमार बने धनबाद सिटी एसपी

0

नवनियुक्त आईपीएस राजकुमार मेहता को रांची का सिटी एसपी बनाया गया

RANCHI: झारखंड सरकार ने शुक्रवार को राज्य के 18 आईपीएस का तबादला कर दिया है। इस संबंध में देर शाम अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

2011 बैच के चंदन कुमार सिन्हा को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है वहीं कौशल किशोर को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है।

साथ ही अजीत कुमार को धनबाद का सिटी एसपी बनाया गया है।

जारी अधिसूचना में प्रतिस्थापन की प्रतीक्षा में माइकल राज एस को डीआईजी स्पेशल ब्रांच रांची के पद पर पदस्थापित किया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में चंदन कुमार सिन्हा को रांची एसएसपी के पद पर पदस्थापित किया है। रांची एसएसपी कौशल किशोर को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है।

एसडीपीओ सरायकेला के पद पर पदस्थापित हरविंदर सिंह को गुमला एसपी बनाया गया है। रांची ट्रैफिक एसपी के पद पर स्थापित हरीश बिन जमा को लोहरदगा एसपी बनाया गया है।

एसडीपीओ मेदनीनगर पलामू के पद पर पदस्थापित ऋषभ गर्ग को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है। एसडीपीओ चक्रधरपुर के पद पर पदस्थापित कपिल चौधरी को धनबाद ग्रामीण एसपी बनाया गया है।एएसपी अभियान लोहरदगा के पद पर पदस्थापित दीपक कुमार को गढ़वा एसपी बनाया गया है।

नवनियुक्त आईपीएस अनुदीप सिंह को कोडरमा का एसपी बनाया गया है। नवनियुक्त  आईपीएस अनिमेष नैथानी को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है। नवनियुक्त आईपीएस राजकुमार मेहता को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है।

नवनियुक्त आईपीएस मनीष टोप्पो को रांची ग्रामीण एसपी बनाया गया है। नवनियुक्त आईपीएस कैलाश करमाली को एससीबी एसपी बनाया गया है। नवनियुक्त आईपीएस आरिफ एकराम को एसीबी एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

नवनियुक्त आईपीएस अजय कुमार को एसपी एससीबी रांची बनाया गया है। नवनियुक्त आईपीएस शंभू सिंह को स्पेशल ब्रांच एसपी बनाया गया है।

नवनियुक्त आईपीएस अजीत कुमार धनबाद का सिटी एसपी बनाया गया है। नवनियुक्त आईपीएस पूज्य प्रकाश को स्पेशल ब्रांच एसपी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *